Date Filter

Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मिला ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’



उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी स्वच्छ राजनीतिक छवि और निष्ठावान कार्यशैली के लिए ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की 96वीं जयंती पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की उपस्थिति में सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. रावत ने समिति का आभार व्यक्त किया और इसे समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान मुझे समाज और प्रदेश की भलाई के लिए और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देगा।”

कार्यक्रम में डॉ. रावत ने नित्यानंद स्वामी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की सराहना करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले अन्य व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us