दस मिनट, 16 सवाल: राष्ट्रीय खेलों के लिए वाॅलंटियर चयन प्रक्रिया शुरू
राष्ट्रीय खेलों में वाॅलंटियर बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने रजिस्ट्रेशन की भारी संख्या को देखते हुए एक बार में 500 अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल करने की व्यवस्था की है।
चयन प्रक्रिया में हर अभ्यर्थी को 45 मिनट का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 35 मिनट प्रशिक्षण का समय है, जबकि अंतिम 10 मिनट में 16 सवाल पूछे जाते हैं। इन्हीं सवालों के आधार पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस चयन प्रक्रिया को 10 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को भौतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अब तक 30,433 अभ्यर्थियों ने वाॅलंटियर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 2,000 से 2,500 वाॅलंटियर राष्ट्रीय खेलों में अपनी सेवाएं देंगे।
वाॅलंटियर को उनके रजिस्ट्रेशन स्थल पर ही तैनाती देने पर जोर रहेगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को अन्य जिलों में सेवा देने का विकल्प भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया से जुड़े प्रतीक जोशी ने बताया कि उन जिलों से भी रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जहां राष्ट्रीय खेलों से संबंधित कोई गतिविधि प्रस्तावित नहीं है।
सचिवालय के अपर मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत आर्या के अनुसार, इस ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए चयन को पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। 10 जनवरी के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आयोजन स्थल पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें।
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में ये वाॅलंटियर अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हो रहे हैं। उनकी तैनाती खेलों के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Intensify Glacier Lake Monitoring with Advanced Technology
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply