Date Filter

Politics

भाजपा ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, कर्णप्रयाग से सीएम धामी करेंगे शुरुआत

उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 जनवरी को कर्णप्रयाग से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। 20 जनवरी तक मुख्यमंत्री और अन्य स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रचार अभियान को जनसंख्या के हिसाब से प्रभावी बनाने और रणनीति को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कई बैठकें की हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। सीएम धामी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हल्द्वानी, ऋषिकेश और रुड़की में सभाएं होंगी। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, और कैबिनेट मंत्रियों को भी मैदान में उतारने की योजना बनाई है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के प्रचार को लेकर भ्रम फैलाने और मुसलमानों को डराकर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ को लेकर उत्तराखंड की जनता में विशेष उत्साह है, क्योंकि वे यहां के मूल निवासी हैं। उनका प्रचार अभियान देवभूमि में सनातन संस्कृति और राष्ट्रीयता को और मजबूत करेगा।"

पार्टी ने अनुशासनहीनता पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए बाहर किया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और इसे प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us