Date Filter

sports

देहरादून को मिला देश का तीसरा सबसे बड़ा शूटिंग रेंज

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में देश की तीसरी सबसे बड़ी शूटिंग रेंज तैयार हो रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए यहां 160 अत्याधुनिक टारगेट लगाए जा रहे हैं। टारगेट क्षमता के मामले में यह रेंज दिल्ली और भोपाल के बाद देश में तीसरे स्थान पर होगी। इससे उत्तराखंड राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक मजबूत दावेदार बन जाएगा।

इस रेंज में 10 और 25 मीटर रेंज के लिए 60-60 और 50 मीटर रेंज के लिए 40 टारगेट लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि 25 मीटर रेंज की कुल क्षमता 65 टारगेट की है, जो इसे भविष्य में दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से भी आगे ले जा सकती है। भारतीय शूटिंग टीम के असिस्टेंट कोच अरुण सिंह ने बताया कि इस रेंज में पेरिस ओलंपिक में इस्तेमाल हुए मानकों के अनुसार टारगेट लगाए जा रहे हैं, जो 100 प्रतिशत सटीक स्कोरिंग सुनिश्चित करेंगे।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के साथ देहरादून को नई पहचान मिलेगी। अत्याधुनिक शूटिंग रेंज के अलावा राज्य सरकार अन्य खेलों के लिए भी मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। इससे उत्तराखंड बड़ी स्पर्धाओं का आयोजन करने में सक्षम होगा और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमकने का अवसर मिलेगा।

उत्तराखंड की यह उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के खेल जगत के लिए एक बड़ा कदम है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us