कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में छापेमारी
देहरादून: प्रदेश में कोडीन युक्त सिरप और अन्य मनःप्रभावी औषधियों के बढ़ते दुरुपयोग पर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सचिन कुर्वे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देश पर विशेष निरीक्षण दल गठित कर क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट जांच व्यवस्था लागू की गई है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
देहरादून के हर्रावाला में दो प्रतिष्ठान सील किए गए। हरिद्वार में एक कंपनी का स्टॉक फॉर्म-15 के तहत रोका गया, जबकि रुद्रपुर में बंद मिली फर्म पर नोटिस चस्पा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई है।
सचिव सचिन कुर्वे ने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण, बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री या रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। विभाग ने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Sajag India’s Anti-Drug Drive Highlighted at State Workshop
Latest Newst
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Leave A Reply