टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 16 घायल
टिहरी: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी जिले के जाजल और फकोट के बीच कांवड़ियों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हुए हैं। सभी यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।
ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार नरेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि ट्रक खाड़ी से दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए तत्काल राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत-बचाव कार्य को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रशासन मौके पर मौजूद है और सभी घायलों की मदद की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Food License Mandatory for Kanwar Yatra Vendors: Uttarakhand Govt
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply