उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द मिलेगी नियुक्ति
उत्तराखंड सरकार शिक्षा क्षेत्र में बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग में 6000 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य के विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के करीब 2500 कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी उत्तराखंड से ही हों और प्राथमिकता उसी ब्लॉक या जिले के लोगों को दी जाएगी।
इसके अलावा, 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और जल्द ही सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इन नवनियुक्त शिक्षकों को कम से कम पांच साल पहाड़ी क्षेत्रों में सेवा देनी होगी।
वहीं, 613 प्रवक्ताओं की भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। जब तक आयोग से प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक सरकार 500 अतिथि शिक्षकों की तैनाती करेगी, जिससे विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित न हो।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार बीआरपी और सीआरपी पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी करेगी। इसके लिए संस्था नामित हो चुकी है और जल्द ही योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
सरकार के इस फैसले से राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड की बेटियों का जलवा: WPL में 7 खिलाड़ियों ने बनाई जगह
Latest Newst
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Leave A Reply