Date Filter

Accident

देहरादून: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अग्निवीर शामिल

राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा राजपुर रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो अग्निवीरों समेत तीन युवकों की जान चली गई।

सीओ डालनवाला अनुज आर्य के अनुसार, मंगलवार रात करीब 2:15 बजे तीनों युवक बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर जा रहे थे। सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के पुरोला निवासी आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नौगांव के नवीन (20) पुत्र जयदेव सिंह और पुरोला के मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है। मोहित और आदित्य हाल ही में अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए थे और जल्द ही ट्रेनिंग पर जाने वाले थे, जबकि नवीन सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

घायलों को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद मोहित की मौत हो गई। बुधवार दोपहर में आदित्य ने दम तोड़ दिया, जबकि शाम को नवीन की भी मौत हो गई।

इस हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। आदित्य और मोहित करणपुर में रहते थे, जबकि नवीन सहस्त्रधारा रोड पर रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us