दून विश्वविद्यालय में शुरू होगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज: सीएम धामी की घोषणा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में बैसाखी महापर्व के अवसर पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दून विश्वविद्यालय में "सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज" की स्थापना का निर्णय लिया है। इस केंद्र में हिंदू सभ्यता, संस्कृति, और उससे जुड़े विविध पहलुओं पर उच्च शिक्षा और शोध कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा उत्थान समिति की ओर से किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसा सम्मेलन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को प्रोत्साहित करता है।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा, “प्राचीन सनातन हिंदू संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से प्रेरित है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस भावना को वैश्विक मंचों पर साकार कर रहा है - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की संकल्पना के माध्यम से।”
उन्होंने यह भी जोर दिया कि राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और स्थिरता की नींव होती है। अगर नागरिकों में आपसी सौहार्द होगा तो वे मिलकर राष्ट्र की उन्नति में भागीदारी निभा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं, और उत्तराखंड सरकार भी उसी दिशा में निरंतर कार्यरत है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “सनातन संस्कृति का मूल विचार ही सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया रहा है। इसी सोच के साथ भारत आज फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।”
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Rahul Bose Leads Run for Cancer Awareness at Kasiga School in Dehradun
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply