चारधाम यात्रा में नई पहल: 25 जगहों पर शुरू हुई ई-चार्जिंग की सुविधा
देहरादून: चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक और बड़ी पहल की है। इस यात्रा सीजन से चारधाम मार्ग पर 25 स्थानों पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस कदम से यात्रा में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस वर्ष चारधाम यात्रा को ग्रीन यात्रा की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप चारधाम यात्रा को हरित और जिम्मेदार पर्यटन के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करना है। इसी दिशा में परिवहन विभाग और टीएचडीसी के सहयोग से चारधाम मार्ग पर कुल 38 ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 25 स्टेशन अभी चालू हो चुके हैं।
चार्जिंग स्टेशन ज्यादातर जीएमवीएन की संपत्तियों पर स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन पर 60 किलोवाट क्षमता के यूनिवर्सल चार्जर लगाए गए हैं, जिनमें 30-30 किलोवाट की दो चार्जिंग गन उपलब्ध हैं। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्य पड़ावों पर इन स्टेशनों की स्थापना की गई है। रुद्रप्रयाग जिले में जीएमवीएन के चार गेस्ट हाउसों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी। हरित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को भी नई दिशा दे रही है।
यहां मिल रही है ई-चार्जिंग की सुविधा:
उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मंगलौर, रुड़की, बड़कोट, स्यानाचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, कौडियाला, श्रीनगर, श्रीकोट, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, कालेश्वर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, औली, पांडुकेश्वर, बद्रीनाथ, स्यालसौड़, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग और घनसाली आदि प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
यूपीआरएनएन में 136 करोड़ के घोटाले की जांच को लेकर एसआईटी गठित
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply