Date Filter

Crime

सावधान! ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर चल रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए अहम सैन्य अभियान `ऑपरेशन सिंदूर` का नाम अब साइबर अपराधी ठगी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उत्तराखंड साइबर पुलिस ने जनता को इस नए फर्जीवाड़े से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

साइबर अपराधी खुद को आर्मी वेलफेयर से जुड़ा बताकर सोशल मीडिया पर फर्जी अभियान चला रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और नागरिकों के परिजनों की मदद के लिए फंड जुटाया जा रहा है। इसके लिए लोगों से QR कोड और बैंक अकाउंट नंबर के जरिए डोनेशन मांगा जा रहा है।

लेकिन साइबर पुलिस का कहना है कि भारतीय सेना की ओर से कभी भी सोशल मीडिया या व्यक्तिगत खातों के माध्यम से डोनेशन नहीं मांगा जाता। साइबर सीओ अंकुश मिश्रा के अनुसार, यह पूरी तरह फर्जीवाड़ा है और लोगों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

मिश्रा ने बताया कि अभी तक उत्तराखंड में ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। साइबर अपराधी फिशिंग लिंक और फर्जी मेल के जरिए भी लोगों की जानकारी चुराने की कोशिश कर सकते हैं।

साइबर पुलिस जल्द ही इस संबंध में एक विस्तृत एडवाइजरी जारी करने जा रही है और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या QR कोड पर भरोसा न करें। अगर ऐसा कोई संदिग्ध संदेश मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

जागरूक रहें, सतर्क रहें — देशभक्ति के नाम पर किसी ठगी का शिकार न बनें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us