Date Filter

Accident

चकराता के टाइगर फॉल में बड़ा हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत, चार घायल

देहरादून: चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब झरने के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।

घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब कई पर्यटक और स्थानीय लोग टाइगर फॉल के नीचे नहा रहे थे। अचानक पहाड़ी से गिरा विशालकाय पेड़ झरने के पानी के साथ बहता हुआ लोगों पर आ गिरा। हादसे में चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी चकराता पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और वह अपने परिवार के साथ घूमने आए थे। वहीं, अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने पहुंची थीं।

इसके अलावा झरने के पास मौजूद तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us