Date Filter

Uttarakhand

गजा में मुख्यमंत्री ने किया प्रथम घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ

टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जनपद के गजा क्षेत्र में आयोजित प्रथम गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा में आयोजित इस महोत्सव में उन्होंने घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और महोत्सव के लिए समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर को उन्होंने पौराणिक महत्व का केंद्र बताया, जहां से हरिद्वार और हिमालय के विहंगम दृश्य दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थल बद्रीनाथ परिक्रमा के बाद दूसरी प्रमुख परिक्रमा का स्थान है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है जब राज्य के गांव, पंचायत और जिले समृद्ध बनें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ कार्य कर रही है और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने राज्य में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि गजा क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक, 24 करोड़ की हेंवलघाटी पम्पिंग पेयजल योजना, नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला और विश्राम गृह जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों — जैसे समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून — ने उत्तराखंड को प्रशासनिक सुधारों के मामले में अग्रणी बना दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 100 से अधिक नकल माफियों को जेल भेजा गया है और 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

महोत्सव में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने सराहा और उनके माता-पिता व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की माताएं और बहनें, देश-विदेश में हमारी संस्कृति की सच्ची प्रतिनिधि बन रही हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस, आईआईटी, एनआईटी और भारतीय नौसेना में चयनित मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने शहीद विक्रम सिंह नेगी के गांव की सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us