Date Filter

Accident

पंचकूला में कार से मिले देहरादून के सात लोगो के शव, परिवार ने की आत्महत्या

पंचकूला/देहरादून: एक बेहद दर्दनाक घटना में देहरादून के एक ही परिवार के सात सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। सोमवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-26 में एक कार से सात लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी ने कथित रूप से ज़हर खाकर जान दी। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कार मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी थी। कार में छह लोगों को अचेत अवस्था में पाकर पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य सदस्य, जो कार से बाहर निकला था, उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी।

परिवार देहरादून के कौलागढ़ इलाके में किराये पर रहता था और हाल ही में नींबूवाला क्षेत्र में शिफ्ट हुआ था। पड़ोसी राजकुमारी नौटियाल ने बताया कि यह परिवार एक एनजीओ चलाता था और समाजसेवा में सक्रिय था।

सूत्रों के अनुसार, प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का व्यवसाय शुरू किया था जो असफल रहा, जिससे परिवार पर भारी कर्ज चढ़ गया। आर्थिक तंगी के कारण परिवार की स्थिति बेहद दयनीय हो गई थी।

इस सामूहिक आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और प्रशासन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिवार की आर्थिक स्थिति तथा अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us