जमीन दिलाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड: आईटीबीपी कमांडेंट से 1.87 करोड़ की ठगी
देहरादून: देहरादून में एक हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आईटीबीपी के एक कमांडेंट को जमीन दिलाने के नाम पर करीब 1.87 करोड़ रुपये की चपत लगा दी गई। शातिर ठगों की इस चालबाजी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।
पीड़ित कमांडेंट शोभन सिंह राणा, जो टिहरी गढ़वाल के फरासोली गांव के निवासी हैं, ने विकासनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बादमावाला गांव में साढ़े चार बीघा जमीन दिखाकर 50 लाख रुपये वसूले। इस जमीन का विक्रय पत्र मनीष और मोहित चौहान के पक्ष में था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह जमीन वास्तव में उनके नाम पर थी ही नहीं।
इसके बाद मनीष के भांजे दीपक गुलेरिया ने तहसीलदार न्यायालय में एक वसीयत प्रस्तुत कर जमीन के सौदे पर रोक लगवा दी। आरोपियों ने इसके बाद उन्हें एक और जमीन, ग्राम देवधता रुद्रपुर विकासनगर में 3.25 बीघा जमीन दिखाई, जिसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति शशिपाल की बताया गया।
इस जमीन को झबल सिंह निवासी बिहारीगढ़ के नाम से दिखाकर कमांडेंट से 23.21 लाख रुपये झबल सिंह के खाते में जमा करवाए गए, यह कहकर कि वह जमीन उनके नाम करा देगा। मगर, यह भी एक और धोखा साबित हुआ।
पुलिस ने कमांडेंट की तहरीर पर विपिन कुमार गुप्ता उर्फ विक्की, प्रवीन नेगी, दिनेश गुसाईं, बॉबी कुमार, दीपक गुलेरिया, तिरेपन सिंह, अजय जोशी समेत 14 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपियों ने कमांडेंट को कई विवादित और दूसरों के नाम की जमीनें दिखाकर धोखे से कुल 1.87 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि जमीन-जायदाद के लेन-देन में ठगी से बचने के लिए कितनी सतर्कता जरूरी है, चाहे सामने कोई भी व्यक्ति क्यों न हो।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पंचकूला में कार से मिले देहरादून के सात लोगो के शव, परिवार ने की आत्महत्या
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply