उत्तराखंड में UCC के तहत 2 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी
देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण को लेकर बड़ी सफलता सामने आई है। अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए "ऐतिहासिक बदलाव" की संज्ञा दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "उत्तराखंड आज एक ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ हो गई है।" उन्होंने बताया कि किसी भी नागरिक को आर्थिक कारणों से इस अधिकार से वंचित न होना पड़े, इसके लिए सरकार ने 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है।
धामी ने इसे देवभूमि की जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रतीक बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं और इस सामाजिक नवचेतना को और अधिक सशक्त बनाएं।
सीएम ने कहा, "यह केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण और समान समाज की दिशा में एक सशक्त कदम है। आइए, मिलकर एक न्यायपूर्ण और समावेशी उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।"
यह कदम राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता को लागू करने के बाद उठाए गए उन कई प्रयासों में से एक है, जिनका उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुविधाएं प्रदान करना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में दो महीने में पांच हेली हादसे: क्या सुरक्षित हैं हेली सेवाएं?
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply