हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर हादसा: भगदड़ में 8 की मौत, कई घायल
हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे मंदिर की ओर चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। इसके चलते भगदड़ की स्थिति बन गई।
तेज राहत व बचाव अभियान
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को 108 सेवा की सात एंबुलेंस और `खुशियों की सवारी` की दो एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। एम्स के अनुसार 15 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें 10 अब भी भर्ती हैं। गंभीर घायलों में दो साल की बच्ची और एक 26 वर्षीय युवती शामिल हैं।
सीएम धामी ने घायलों से की मुलाकात
दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश और हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।
स्थिति नियंत्रण में, लेकिन डर का माहौल
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, पर हादसे के बाद लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
LUCC ₹92 Cr Scam: Uttarakhand CM Seeks CBI Probe
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply