ISI के लिए जासूसी करते गिरफ्तार उत्तराखंड का युवक, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
अल्मोड़ा/जैसलमेर: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक के प्लयू गांव निवासी महेंद्र प्रसाद को राजस्थान के जैसलमेर में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
महेंद्र, जो डीआरडीओ गेस्ट हाउस (चंदन फील्ड फायरिंग रेंज) में मैनेजर पद पर कार्यरत था, पर आरोप है कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए सीधे आईएसआई से संपर्क में था और लंबे समय से भारतीय सेना और डीआरडीओ से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। जांच में पता चला है कि वह मिसाइल और हथियार परीक्षणों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं भी लीक कर रहा था। यह रेंज सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार, महेंद्र कई वर्ष पहले नौकरी के लिए राजस्थान चला गया था और गांव आना-जाना बहुत कम कर दिया था। करीब ढाई-तीन साल पहले उसने अपने पिता चंदन राम और भाई को दिल्ली में नौकरी दिलाई, जबकि स्वयं राजस्थान में रहकर काम करता रहा। उसका चाचा गांव में ही रहता है, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं था।
जैसलमेर पुलिस और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस गिरफ्तारी को देश की सुरक्षा तंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी माना जा रहा है। फिलहाल खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महेंद्र के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
From Hills to High-Tech: Uttarakhand Big Push for Digital Governance
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply