स्यानाचट्टी पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने के कारण नदी का प्रवाह बाधित होकर अस्थाई झील बन गई थी। मुख्यमंत्री ने झील का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी को नदी मार्ग से गाद हटाने, झील का मुहाना चौड़ा करने और त्वरित जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए आलू की फसल की उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करने और आपदा से हुए नुकसान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही कुपड़ा-कुंशाला पुल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने और वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।
सीएम धामी ने अधिकारियों को भूस्खलन से बाधित मार्गों को शीघ्र खोलने और यमुनोत्री मार्ग पर आवाजाही सुचारू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर पीड़ित को शीघ्र ही उचित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हल्द्वानी: दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply