उत्तराखंड में पर्यटकों को किराए पर मिलेंगे फ्लैट-बंगले, लागू होगी बी एंड बी योजना
देहरादून: उत्तराखंड सरकार पर्यटन को नई दिशा देने के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना लागू करने जा रही है। इस योजना से पर्यटक गोवा की तरह फ्लैट, अपार्टमेंट, कोठी, बंगले और काटेज किराए पर ले सकेंगे।
पर्यटन विभाग ने इसके लिए नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों के भवन स्वामी 3,000 रुपये शुल्क देकर अपने आवास पंजीकृत करा सकेंगे। एक भवन से अधिकतम 10 कमरे किराए पर देने की अनुमति होगी। पंजीकरण हर पांच साल में नवीनीकृत करना होगा।
योजना के तहत पंजीकृत आवासों में पर्यटकों को घर जैसी सुविधाएं मिलेंगी—किचन, फ्रीज, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, एसी, बाथ टब और पर्याप्त पार्किंग स्पेस। यह योजना पूरी तरह से व्यावसायिक श्रेणी में होगी, यानी भवन स्वामियों को बिजली-पानी का शुल्क व्यवसायिक दर पर चुकाना होगा।
वहीं, होमस्टे योजना को अब पारंपरिक और ग्रामीण शैली तक सीमित किया जाएगा। जिन होमस्टे मालिकों का निवास संपत्ति पर नहीं है, उन्हें बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना में शामिल कर दिया जाएगा।
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर योजना लागू होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Police Bust International Conversion Racket
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply