नेगी संस्कृति सम्मान: मुख्यमंत्री ने साहित्यकार हरनोट को किया सम्मानित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित “नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान” समारोह में भाग लिया और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर. हरनोट को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिया है। उन्होंने लोकजीवन की पीड़ा, प्रेम, संघर्ष और सौंदर्य को सुरों में पिरोकर नई सांस्कृतिक चेतना जगाई। नेगी जी ने पलायन, पर्यावरण और पहाड़ी महिलाओं के संघर्ष जैसे विषयों पर मार्मिक गीत रचे हैं।
उन्होंने बताया कि जागर, बेड़ा, मांगल, खुदेड़ जैसे पारंपरिक गीत और ढोल, दमाऊ, हुरका, मशाक, तुर्री, भंकोरा जैसे वाद्य यंत्र हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। राज्य सरकार लोककला और संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कदम उठा रही है।
सरकार ने कोरोना काल में 3,200 सूचीबद्ध लोक कलाकारों को आर्थिक सहयोग दिया और 60 वर्ष से अधिक आयु के अस्वस्थ कलाकारों को प्रतिमाह पेंशन दे रही है। लोक प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से नई पीढ़ी को पौराणिक संस्कृति से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य भूषण और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कारों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून रेड रन मैराथन: युवाओं ने दिया एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply