Date Filter

Uttarakhand

टनकपुर में ₹185 करोड़ का शारदा कॉरिडोर हुआ उद्घाटित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर से ₹185.20 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सतत विकास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “शारदा कॉरिडोर हमारी आस्था और आत्मा का पुनर्जागरण है। यह क्षेत्र परंपरा और प्रगति का उदाहरण बनेगा।” परियोजना का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

इसके तहत शारदा नदी तट पर सुरक्षित घाट, आरती स्थल, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और रेनवाटर हार्वेस्टिंग व फ्लोर कूलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कई उप-परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें किरोड़ा नाला पारिस्थितिक कॉरिडोर, सिटी ड्रेनेज योजना, थुलिगाड़ मल्टी-लेवल पार्किंग, ईको-रिसॉर्ट व एडवेंचर गतिविधियाँ, और रंकोची व पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र का विकास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को नई दिशा देगी और सीमांत क्षेत्रों के सांस्कृतिक व आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us