Date Filter

Uttarakhand

पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के ऐराड़ी गांव में 112 नाली भूमि की खरीद का मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उत्तराखंड के भू-कानून के संभावित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है और जांच पूरी होने तक संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन के अनुसार, यह भूमि वर्ष 2025 में कृषि परियोजना के लिए खरीदी गई। राजस्व विभाग का कहना है कि देहरादून की दून हैचरीज लिमिटेड ने यमकेश्वर निवासी नरेंद्र सिंह के माध्यम से एक ही परिवार के 12 सदस्यों से 112 नाली भूमि खरीदी। विभाग के मुताबिक प्रथम दृष्टया खरीद प्रक्रिया नियमानुसार प्रतीत होती है।

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि बिक्री की जानकारी ग्राम पंचायत या गांव के लोगों को नहीं दी गई। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर हाउसिंग सोसाइटी और अन्य निर्माण परियोजनाओं के विज्ञापन भी सामने आए हैं, जिससे भू-कानून में संभावित लूपहोल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्राकृतिक जल स्रोतों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई है।

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि 3 अगस्त को मामला संज्ञान में आने के बाद जांच समिति गठित कर दी गई। समिति सभी दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस बीच कांग्रेस ने भी पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जमीन खरीदने वालों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
  • CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
  • UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
  • केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
  • चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
  • ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
  • धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
  • Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Stay Connected With Us

Subscribe Us