Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

देहरादून: केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत उत्तराखंड को 1,244 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राशि राज्य की विकास योजनाओं को गति देने और वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि से चल रही विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ नई योजनाओं को भी तेजी से शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि कर हस्तांतरण से प्राप्त राशि का उपयोग आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में किया जाएगा। राज्य सरकार उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार

Stay Connected With Us

Subscribe Us