Date Filter

Uttarakhand

संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग

देहरादून: विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व उत्तराखंड ने संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम पहल की है। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने नई दिल्ली में इंडोनेशिया और नेपाल के दूतावासों में कार्यवाहक राजदूतों से मुलाकात कर संस्कृत, भारतीय ज्ञान प्रणाली और सांस्कृतिक अध्ययन में शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने तथा विश्वविद्यालयों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर चर्चा की।

बैठक में उत्तराखंड द्वारा संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने, सभी 13 जनपदों में संस्कृत ग्राम स्थापित करने और संस्कृत आयोग के गठन की प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई। सचिव दीपक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य संस्कृत को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इंडोनेशिया के साथ साझा सांस्कृतिक विरासत और नेपाल के साथ संयुक्त शोध, शिक्षक-छात्र आदान-प्रदान तथा संस्कृत अध्ययन को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। विभाग के अनुसार, 28 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस पर उत्तराखंड के संस्कृत ग्रामों, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय और विभिन्न गुरुकुलों में संगोष्ठियों, व्याख्यानों, कार्यशालाओं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
  • धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
  • Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us