Date Filter

Uttarakhand

अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के स्थान पर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है, जिससे अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और न्याय सुनिश्चित हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। साथ ही लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वरोजगार और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इन योजनाओं से उनके जीवन स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा

Stay Connected With Us

Subscribe Us