केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के उच्च शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में ₹459.095 करोड़ की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को मजबूत करने की परियोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस परियोजना से विश्वविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई गति मिलेगी।
बैठक के दौरान डॉ. रावत ने केंद्रीय मंत्री को एनआईटी श्रीनगर (गढ़वाल) के नवनिर्मित परिसर के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। साथ ही संस्थान में स्थायी निदेशक की शीघ्र नियुक्ति, परिसर में जलभराव की समस्या के समाधान तथा प्रभावित छह परिवारों के विस्थापन और पुनर्वास के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
मुलाकात में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राज्य के `पूर्ण साक्षर राज्य` बनने और यूनेस्को AI for Education Award-2026 में एससीईआरटी उत्तराखंड की परियोजना के विश्व की शीर्ष छह परियोजनाओं में शामिल होने पर डॉ. धन सिंह रावत को बधाई दी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
Latest Newst
-
पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
-
CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
-
UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
-
केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
-
चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
-
ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
-
धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
-
Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
-
संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
-
हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
-
मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
-
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
-
मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
-
अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Leave A Reply