Date Filter

Uttarakhand

मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश

देहरादून: प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के समयबद्ध सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों, जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर आदि का तय समय में सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया।

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग को शैक्षिक प्रमाणपत्र, राजस्व परिषद को स्थायी निवास, जाति और भवन आवंटन प्रमाणपत्र, शहरी विकास एवं स्वास्थ्य विभाग को जन्म प्रमाणपत्र, पंचायतीराज विभाग को परिवार रजिस्टर तथा आईटीडीए को ऑनलाइन सेवाओं के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य नोटिस की सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का समय पर सत्यापन कर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा

Stay Connected With Us

Subscribe Us