Date Filter

Uttarakhand

50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा चरम पर है। रविवार को गंगाजल लेकर रवाना होने वाले कांवड़ियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों का फूल बरसाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

शंकराचार्य चौक पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों के साथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। साथ ही उन्हें जूस, फल और अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक 45 लाख श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हो चुके थे और रविवार को यह संख्या 50 लाख पार कर गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। डाक कांवड़ के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।

कांवड़ मेले की सुरक्षा में 6,000 पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बीडीएस और डॉग स्क्वॉड तैनात हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में बांटा गया है तथा सुचारु संचालन के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us