कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
देहरादून: कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बड़े फैसले लिए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले कांवड़ श्रद्धालुओं के भारी वाहनों (ट्रकों) को पहाड़ों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश और आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक चेक पोस्ट पर तीन-तीन टीमें तैनात की गई हैं, जबकि टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर और बाइक स्क्वाड भी विभिन्न मार्गों पर चेकिंग करेंगे। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशान किए बिना सख्ती से नियमों का पालन कराया जाए।
वहीं, कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार-ऋषिकेश में लगने वाले जाम से बचाने के लिए पर्वतीय मार्गों से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन देहरादून होते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किया जाएगा। इससे यात्रियों को घंटों के जाम से राहत मिलेगी और दिल्ली का सफर भी पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा हो सकेगा। परिवहन निगम के अनुसार, यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply