Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक पार्किंग उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित डीएफसी बैठक में दोनों परियोजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि कर्णप्रयाग पार्किंग परियोजना पर 3.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जहां 22 चारपहिया वाहनों की पार्किंग और एक आधुनिक कमर्शियल हॉल बनाया जाएगा। वहीं सिमली पार्किंग परियोजना पर 3.99 करोड़ रुपये की लागत से 30 चारपहिया वाहनों की पार्किंग विकसित होगी। दोनों परियोजनाओं से चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा मार्गों पर आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ दोनों परियोजनाओं का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
  • CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
  • UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
  • केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
  • चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
  • ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
  • धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
  • Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Stay Connected With Us

Subscribe Us