Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष

देहरादून: उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष मजबूत पक्ष रखा है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय के सचिव से मुलाकात कर ऊधम सिंह नगर में AIIA की स्थापना के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की और राज्य के प्रस्ताव पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है तथा ऋषिकेश विश्व की योग राजधानी के रूप में स्थापित है। उन्होंने बताया कि संस्थान के लिए सभी मानकों के अनुरूप विवाद रहित भूमि चिन्हित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्तावित स्थल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधाओं से जुड़ा है और भविष्य में विकसित होने वाले एम्स सैटेलाइट सेंटर के निकट होने के कारण इसे समेकित चिकित्सा (इंटीग्रेटिव मेडिसिन) के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस परियोजना के लिए भूमि, सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्य सचिव ने विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड में AIIA की स्थापना से आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान, उपचार और चिकित्सा पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा राज्य आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी केंद्र के रूप में और मजबूत होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us