देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
देहरादून: राजधानी देहरादून में हालिया बारिश के बाद दो अलग-अलग निर्माण परियोजनाओं में सड़क धंसने की घटनाओं ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड और मालदेवता-सोंग बांध सड़क बारिश में क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों परियोजनाओं के विभाग और ठेकेदार अलग-अलग हैं, लेकिन संबंधित निर्माण कंपनियों के साझेदार एक ही परिवार से जुड़े होने के आरोप सामने आए हैं।
28 जुलाई को नंदा की चौकी में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल की एप्रोच रोड उद्घाटन के 16 दिन बाद धंस गई। इस परियोजना का निर्माण M/s Himalaya Construction ने किया था, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, मालदेवता-सोंग बांध की करीब 52 करोड़ रुपये की सड़क, जिसका निर्माण M/s Doon Associate ने किया, बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। इस फर्म में रुचि भट्ट के पति अरविंद कुमार भट्ट की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है।
कांग्रेस ने दोनों मामलों को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन दोनों परियोजनाओं और उनसे जुड़े कथित पारिवारिक संबंधों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
No Previous Post
-
Next Post
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply