Date Filter

Uttarakhand

हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का उत्साह चरम पर है। गंगा घाटों और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। पांच साल के बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी कंधों पर कांवड़ रखकर गंगाजल लेने पहुंच रही हैं। श्रद्धालु `बोल बम` और `हर-हर महादेव` के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार, अब तक हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर सुबह से देर रात तक भारी भीड़ बनी हुई है। इस बार कांवड़ मेले में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है। कई श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद और अन्य राज्यों तक पैदल यात्रा कर रहे हैं।

श्रावण शिवरात्रि को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। 8 से 11 अगस्त के बीच डाक कांवड़ और 11 अगस्त को मुख्य जलाभिषेक के मद्देनजर पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, एटीएस, बीडीएस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात हैं। हरिद्वार में 10 और ऋषिकेश-नीलकंठ क्षेत्र में 4 ड्रोन के साथ 529 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गदर्शन संबंधी क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us