केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
देहरादून: उत्तराखंड के `पूर्ण साक्षर राज्य` बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार को बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश की सामूहिक प्रतिबद्धता, प्रभावी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने उल्लास (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत निर्धारित समय से पहले `पूर्ण साक्षर राज्य` का दर्जा हासिल कर देश के लिए प्रेरणादायी मिसाल कायम की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रदेशवासियों के संयुक्त प्रयासों को दिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने 98 प्रतिशत से अधिक वयस्क साक्षरता दर हासिल कर 95 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बधाई पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आजीवन सीखने के अवसर उपलब्ध कराकर उत्तराखंड को ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
Latest Newst
-
हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
-
मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
-
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
-
मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
-
अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश

Leave A Reply