Date Filter

Uttarakhand

कोटक लाइफ़ इंश्योरेंस ने सेहत ट्रैकर लॉन्च किया

कोटक महिंद्रा लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कोटक लाइफ़) ने आज उपभोक्ताओं की सेहत और ख़ुशहाली को ध्यान में रखते हुए अपने नए ऐप– हैप्पी-यू के लॉन्च की घोषणा की। उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य प्रबंधन का सर्वांगीण अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से इस ऐप को डिज़ाइन किया गया है।


 


हैप्पीयू ऐप में आमतौर पर मापे जाने वाले स्वास्थ्य मापदंडों के आधार पर अंक दिए जाते हैं, जिनमें पैदल चलते समय कदमों की संख्या तथा नींद के घंटों के साथ-साथ परिवार के साथ बिताए गए समय, घर की साफ़-सफ़ाई, कारपूलिंग, पर्यावरण-अनुकूल पहल तथा समाज की भलाई के लिए अन्य कार्य जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है।





इसके बाद यह प्राप्त किए गए अंकों को वास्तविक मूल्य पर आधारित फ़ायदों में बदल देता है, जिनमें डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श की सुविधा तथा डायग्नोस्टिक सेवाओं एवं फार्मेसी में मिलने वाले अन्य फ़ायदे शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहक अपने शौक़ को पूरा करने और अन्य रोमांचक प्रस्तावों का लाभ उठाने के लिए भी इन अंकों का उपयोग कर सकते हैं, और इस प्रकार यह ऐप सही मायने में हर तरह से लोगों की भलाई और खुशी सुनिश्चित करने में मदद करता है।


 


इस मौके पर महेश बालासुब्रमण्यम, प्रबंध निदेशक, कोटक महिंद्रा लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ने कहा, “मौजूदा दौर में हर व्यक्ति के लिए सेहत व तंदुरुस्ती सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के अलावा, हम उन्हें स्वस्थ और सुखी जीवन जीने में मदद करना चाहते हैं।”





हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
  • हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
  • Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
  • चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
  • Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
  • टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
  • पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Stay Connected With Us

Subscribe Us