गोवा हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट: मॉल-होटलों में फायर सेफ्टी जांच
देहरादून: गोवा में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद उत्तराखंड पुलिस ने राज्य में जन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने क्रिसमस और नववर्ष कार्यक्रमों को देखते हुए प्रदेशभर के मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, पब, कैफे, बैंक्वेट हॉल और इवेंट वेन्यू जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों का अनिवार्य फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों से समन्वय कर व्यापक सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने को कहा।
डीजीपी ने कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास मार्ग और फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य है। मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मीटिंग में उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और यातायात नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा भी की। साथ ही गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, पैरोल-जमानत पर रिहा बंदियों की वापसी और अवैध संपत्ति जब्ती मामलों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने पुलिसकर्मियों की विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश भी दिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में 6 प्रमुख रोप-वे प्रोजेक्ट्स पर तेज होगी कार्रवाई
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply