Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में 6 प्रमुख रोप-वे प्रोजेक्ट्स पर तेज होगी कार्रवाई

देहरादून: उत्तराखंड में रोप-वे नेटवर्क विस्तार के लिए शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि समिति की पहली बोर्ड बैठक दिसंबर अंत तक आयोजित की जाए और एनएचएलएमएल के एसपीवी के लिए एक सप्ताह में सीईओ नियुक्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी रोप-वे प्रस्तावों को समिति से अनिवार्य स्वीकृति लेनी होगी, ताकि परियोजनाओं में दोहराव न हो। साथ ही आने वाले 5–10 वर्षों के लिए नए पर्यटन स्थलों और मार्ग विस्तार का रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया।

राज्य में प्रस्तावित 50 रोप-वे में से 6 को प्राथमिकता दी गई है। सोनप्रयाग–केदारनाथ और गोविन्दघाट–हेमकुण्ट साहिब परियोजनाएं आवंटित हैं, जबकि काठगोदाम–हनुमानगढ़ी प्रस्ताव अनुमोदन के चरण में है। अन्य परियोजनाओं की डीपीआर प्रक्रिया जारी है।

मुख्य सचिव ने इन परियोजनाओं की टाइमलाइन तय करने, स्वीकृतियों को तेज करने और निर्माण के लिए आवश्यक सड़क एवं पुल मजबूतीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में काठगोदाम–हनुमानगढ़ी रोप-वे में कैंचीधाम को शामिल करने पर भी सहमति बनी, ताकि यहां बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रोप-वे संभावनाओं का आकलन किया जा सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us