पीआरएसआई प्रदर्शनी में उभरी देवभूमि की कला, विरासत और आधुनिक पहचान
देहरादून: पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का सोमवार सायं समापन हुआ। अधिवेशन के दौरान आयोजित प्रदर्शनी ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों को खासा प्रभावित किया। रूस सहित विभिन्न देशों और देशभर से पहुंचे 300 से अधिक जनसंपर्क एवं संचार विशेषज्ञों ने उत्तराखंड की लोक विरासत, संस्कृति और विकास कार्यों को करीब से जाना।
सहस्रधारा रोड स्थित द एमराल्ड ग्रैंड होटल में आयोजित प्रदर्शनी में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, एमडीडीए, आंचल दूध, उत्तराखंड हैंडलूम, एसडीआरएफ, एएसआई, हाउस ऑफ हिमालय, एपण आर्ट ऑफ उत्तराखंड सहित लगभग डेढ़ दर्जन स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से धर्म-आध्यात्म, लोकसंस्कृति, हस्तशिल्प, महिला सशक्तीकरण, आपदा प्रबंधन और विकास की समग्र तस्वीर सामने आई।
एमडीडीए के स्टॉल पर आवासीय योजनाओं, सिटी फॉरेस्ट पार्क और शहर सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की जानकारी दी गई, जबकि आंचल दूध ने सहकारी मॉडल से किसानों को जोड़ने की पहल प्रस्तुत की। भांग और कंडाली के रेशे से बने हस्तशिल्प उत्पादों को भी खूब सराहा गया।
एएसआई ने प्रदेश के 44 पौराणिक मंदिरों के संरक्षण कार्यों की जानकारी दी, वहीं एसडीआरएफ ने आधुनिक आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू अभियानों का प्रदर्शन किया। पारंपरिक पहाड़ी शैली में बना ‘सेल्फी प्वाइंट’ प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा, जिसने उत्तराखंड के लोक जीवन और संस्कृति की जीवंत झलक पेश की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा, रिजॉर्ट मॉडल पर खुलेंगे नेचुरोपैथी अस्पताल
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply