उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा, रिजॉर्ट मॉडल पर खुलेंगे नेचुरोपैथी अस्पताल
देहरादून: उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पहली बार रिजॉर्ट की तर्ज पर नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) अस्पताल स्थापित करने की तैयारी कर रही है। पहले चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में ऐसे अस्पताल खोले जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
आयुष विभाग ने चंपावत के कोली ढेक और पिथौरागढ़ के बलवा कोट में जमीन का चयन कर लिया है, जबकि बागेश्वर जिले में भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। इन अस्पतालों में बिना दवाइयों के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज के साथ ठहरने की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नेचुरोपैथी अस्पतालों में योग, आहार व पोषण, जल, मृदा और सूर्य चिकित्सा, मालिश, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, जड़ी-बूटी उपचार और मन-शरीर चिकित्सा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। उद्देश्य बीमारी के मूल कारण का उपचार कर समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
आयुष विभाग जल्द ही केंद्र सरकार को वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव भेजेगा। आयुष मिशन के तहत इन अस्पतालों के लिए केंद्र से सहयोग मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने आयुष ग्राम योजना को बंद कर दिया है और अब नेचुरोपैथी अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि रिजॉर्ट मॉडल पर बनने वाले ये अस्पताल उत्तराखंड को वेलनेस टूरिज्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PRSI Convention Highlights AI and Cyber Security in Communication
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply