उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की डेट घोषित, 21 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होंगी। दोनों ही परीक्षाएं 20 मार्च 2026 को संपन्न होंगी।
बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा ड्राइंग-पेंटिंग और हाईस्कूल की परीक्षा हिंदुस्तानी संगीत विषय से शुरू होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ताकि नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रदेश में कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 को संवेदनशील और 6 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इस वर्ष करीब 2.16 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के लिए परिषद 750 से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति करेगी, जो विभिन्न स्कूलों में जाकर परीक्षाएं संपन्न कराएंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थीं और परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
VB-G RAM G Act gives new direction to rural employment
Latest Newst
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata

Leave A Reply