उत्तराखंड पर्वतीय जनपदों में 55 नए पुलों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया जिन्हें हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से बनाया गया है।
गत वर्ष भी 15 पुलों का लोकार्पण किया गया था जिससे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोग इन पुलों की सुविधा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इन 55 पुलों से हमारे सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा जिससे आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है और आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील भी है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है और पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सरल करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है।
कार्यक्रम में वर्चुवल माध्यम से जुड़े भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए सरकार की भागीदारी से हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय जनपदों में बनाये गये इन पुलों से वहां के आम जनमानस के जीवन को आसान बनाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए इस तरह की पहल लगातार होनी चाहिए।
हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आपदा के समय दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में सम्पर्क मार्गों की सबसे अधिक समस्या आती है। ऐसे क्षेत्रों में लोगों राहत देने के उद्देश्य से हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सरकार को सहयोग देने के प्रयास किये गये हैं।
आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अनुज अग्रवाल ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलों का निर्माण किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए आगे भी सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा वर्षा जल संचय की दिशा में भी कार्य किये जा रहे हैं। सामाजिक सरोकारों एवं जनहित में कार्य करने के फाउंडेशन द्वारा प्रयास किये जाते रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
जल विद्युत निगम तय लक्ष्यों को समयावधि में पूरा करे - मुख्यमंत्री धामी
Latest Newst
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Leave A Reply