Date Filter

Uttarakhand

देहरादून विकास कार्यों की सीएम ने की समीक्षा, समन्वय व सख्ती के निर्देश

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों में बिजली, पानी व गैस की भूमिगत लाइनों सहित सभी कार्य आपसी समन्वय से तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए और आंतरिक सड़कों के रख-रखाव पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के नियमित सत्यापन, फर्जी दस्तावेज निरस्त करने और गलत प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन, वन विभाग, एमडीडीए और नगर निगम को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा।

उन्होंने नवाचार आधारित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। शीतकाल को देखते हुए रैन बसेरों में सुविधाएं, अलाव, बेहतर यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और नशा मुक्ति अभियान के तहत रैंडम चेकिंग के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले में 61 हजार यूसीसी पंजीकरण, 6,480 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निस्तारण और 47 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है, जबकि रिस्पना-बिंदाल कॉरिडोर सहित कई प्रमुख परियोजनाएं प्रगति पर है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
  • नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
  • उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
  • Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
  • SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli

Stay Connected With Us

Subscribe Us