दून–पांवटा साहिब हाईवे लगभग तैयार, 35 मिनट में होगा सफर पूरा
देहरादून से पांवटा साहिब के बीच यात्रा जल्द ही और आसान होने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाए जा रहे देहरादून–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हाईवे के चालू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 35 मिनट में तय की जा सकेगी।
करीब 44 किलोमीटर लंबे इस नेशनल हाईवे पर यमुना नदी पर 1.17 किलोमीटर लंबा पुल तैयार किया गया है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश की ओर इस पुल के एप्रोच रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वहीं प्रेमनगर नगर पास में बन रहा अंडरपास पूरा होते ही ट्रैफिक सुगम हो जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह परियोजना वर्ष 2022 में स्वीकृत की गई थी, जिसकी कुल लागत लगभग 1640 करोड़ रुपये है। हाईवे का निर्माण दो चरणों में किया गया है।
पहले चरण (पैकेज-1) में पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक लगभग 18.7 किलोमीटर सड़क बनाई गई है, जिस पर 523.21 करोड़ रुपये की लागत आई। इसी पैकेज में यमुना नदी पर बना प्रमुख पुल भी शामिल है। दूसरे चरण (पैकेज-2) में मेदनीपुर से बल्लुपर तक 26.1 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाया गया है, जिसकी लागत करीब 1093 करोड़ रुपये है।
यह हाईवे देहरादून और पांवटा साहिब को सीधे जोड़ता है। इसके पूरा होने से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आवागमन, व्यापार और पर्यटन को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Seals 250+ Illegal Madrasas, Clears 10,000 Acres of Land
Latest Newst
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Leave A Reply