बागेश्वर में खाई में गिरी कार: मासूम समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में आठ लोग सवार थे। सभी लोग दिल्ली से झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन बसौली क्षेत्र के चुराड़ी बैंड के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार खाई में समा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में भी काशीपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की जान चली गई थी। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply