रूट्स एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी ने NSS विशेष शिविर 2026 में लिया भाग
रानीखेत: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत द्वारा 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का आयोजन इंटर कॉलेज, खिरखेत में किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस शिविर में रूट्स `एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सोसायटी की ओर से विजय बिष्ट, भारत जोशी और शिवांश तिवारी ने शिविर में सहभागिता करते हुए NSS स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर भरत जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों और नागरिक शिष्टाचार (Civic Sense) के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन NSS प्रभारी डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. बबीता कांडपाल एवं डॉ. रेखा भट्ट के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेश पांडे, प्राचार्य (पी जी कालेज, रानीखेत) एवं डॉ. निधि पांडे, विभागाध्यक्ष (अंग्रेज़ी विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रूट्स `एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी के युवा सदस्यों के प्रयासों और उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की तथा छात्रों को पर्यावरण शिक्षा और ग्रामीण उत्तराखंड के विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला तथा सचिव गौरव तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सोसायटी के अन्य पदाधिकारी मेघा जोशी, नेहा राणा बिष्ट, अंजली तिवारी और पूजा बिष्ट भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर एनजीओ के अध्यक्ष विजय बिष्ट ने कहा कि रूट्स `एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी भविष्य में भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
सात दिवसीय NSS शिविर का समापन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण उत्तराखंड के विकास में युवाओं की भागीदारी के संदेश के साथ हुआ।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में गैस व ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक की जरूरत नहीं: मुख्य सचिव
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply