SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून: आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तैयारियों, लॉजिस्टिक व्यवस्था और बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मैपिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में प्रत्येक बूथ की ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ ने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी बीएलए को ASD सूची उपलब्ध करा दी जाए।
इसके अलावा गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक और वितरण योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी नगर निगम क्षेत्रों के नगर आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR अभियान को और प्रभावी बनाएं तथा बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी मजबूती से संचालित करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CM Dhami urges people to save energy, support local products
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply