Date Filter

Uttarakhand

देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने में भाजपा दिशाविहीन - नवीन जोशी



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर में कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे देहरादून की सड़कों को खोद दिया गया है।

जगह-जगह नालियाँ भरी पड़ी है जिनकी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि कूड़ा उठान भी निरंतर नहीं हो पा रहा है। जोशी ने बताया कि जो स्ट्रीट लाइट रोड पर लगनी चाहिए थी कर्मचारियों को भुगतान ना होने के कारण वे अपने घर लेकर चले गए। जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून शहर अव्यवस्था का शिकार हो चुका है और शहर में आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस का मेयर बनेगा तो एक विजन के साथ देहरादून की जनता के लिए काम किया जाएगा।

जोशी ने कहा कि आज देहरादून को शिक्षित व पढ़े-लिखे मेयर की आवश्यकता है जिसके पास देहरादून के विकास के लिए विजन हो और देहरादून शहर का सभी लोगों से बात करके लोगो की आवश्यकता अनुसार स्मार्ट सिटी बनानी चाहिये तभी देहरादून का विकास हो सकता है। श्री जोशी ने कहा कि आज देहरादून में लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है देहरादून को प्रशासको के हवाले कर दिया गया है वह जनता से नहीं मिल रहे हैं जिसका खामियाजा देहरादून की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जोशी के मुताबिक़ विकास कार्य प्रभावित हो रहा है इस प्रकार की राजनीति पहली बार देखने को मिली है जो चुनी हुई जनप्रतिनिधि की जगह प्रशासक पर ज़्यादा ज़ोर दे रहे है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में शहर में चल रहे विकास कार्य अवरुद्ध हुए है कांग्रेस शासन काल में उनके द्वारा रुके हुए कार्यों को अविलंब शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गढ़िया वीरेंद्र पवार, राम सिंह, श्री राम सिंह, प्रवीण, राजेश कुमार, ललित कुमार, संजय शर्मा, विवेक सलूजा ने भी अपने विचार रखे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us