Date Filter

Uttarakhand

सेलाकुई के बाद देहरादून में भी श्रमिक प्रदर्शन, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू

देहरादून: सेलाकुई से शुरू हुआ श्रमिक आंदोलन अब देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास न्यूट्रिशन फैक्ट्री तक पहुंच गया है। रविवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन 20 हजार रुपये किया जाए।

कर्मचारियों का आरोप है कि काम के मुताबिक वेतन नहीं मिल रहा और ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं दिया जा रहा। महिला कर्मचारियों ने काम के दौरान परेशान किए जाने की बात भी कही। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 3500 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें 10,900 से 13,800 रुपये तक वेतन दिया जा रहा है। प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है।

उधर, बढ़ते आंदोलन और हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, जुलूस और पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन के अनुसार कुछ फैक्ट्रियों में प्रदर्शन के दौरान पथराव और हंगामे की घटनाएं भी हुई हैं। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us