Date Filter

Uttarakhand

चमोली में फटा बादल, 14 लोग लापता; मसूरी में 2500 टूरिस्ट फंसे

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड में लगातार हो रही अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। बीते 48 घंटों में राज्य में दूसरी बार बादल फटा है। बुधवार देर रात चमोली जिले के नंदानगर घाट के कुंटरी लंगाफली वार्ड में बादल फटने से छह घर मलबे में दब गए। हादसे में 14 लोग लापता हैं, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अब तक दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाला 35 किलोमीटर लंबा मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी में करीब 2500 पर्यटक तीसरे दिन भी फंसे हुए हैं।

देहरादून में हुई आपदा में अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 13 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सहस्रधारा और कार्लीगार्ड क्षेत्र में बादल फटने से 11 लोग, जबकि प्रेमनगर के टोंस नदी क्षेत्र में दो लोग लापता हुए। अब तक 168 आपदा पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से राजधानी और आसपास के इलाकों में 33 संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गए हैं। फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला और क्यारा समेत करीब 20 गांवों का राजधानी से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। इन क्षेत्रों में लोग बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से मुश्किलों में हैं।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 85 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग और राजमार्ग की सड़कों को 50 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। जल संस्थान की करीब 70 योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे 15 करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान है। ऊर्जा निगम की लाइनों को भी 10 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us